बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस ने हनी की हत्या में संलिप्त 25 हजार रूपए के पुरस्कार घोषित बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है।
आपको बता दें कि थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा शिकारपुर बाईपास पर चैकिंग की जा रही थी तभी एक बाइक पर 01 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो नहीं रुका, बाइक को तेजी से शिकारपुर तिराहे की तरफ मोड़कर की भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया तभी कुछ दूरी पर अपने आपको पुलिस से घिरता देख उसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फार्यारंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। पकडे गए आरोपी की पहचान आदित्य उर्फ नोनू पुत्र राज कुमार निवासी देवीपुरा बाल्मिकी बस्ती थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। 17 अक्टूबर 2026 की रात में आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक युवक हनीसिंह को चाकू मारकर घायल कर दिया था जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 1068/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/131/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना में अभियुक्त आदित्य उर्फ नोनू लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। जिसमें पुलिस टीमे गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उक्त घटना में पुलिस द्वारा 08 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका हैं। पकडे गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
हनी की हत्या में संलिप्त 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


