Saturday, November 7, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा...

सिकंदराबाद: पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के खैरपुर तिल गांव के जंगल में शनिवार दोपहर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments