बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद तहसील में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को समय पर न्याय मिल सके।
सिकंदराबाद तहसील’ में अधिकारियों ने सुनी फरियादियों की फरियाद
RELATED ARTICLES


