बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना कस्बे में प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों की मौत धन्वन्तरि क्लीनिक में प्रसव के बाद उपचार के दौरान होने की बात सामने आई है। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि महिला को प्रसव के लिए धन्वन्तरि क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद महिला और नवजात की हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान पहले नवजात और बाद में महिला की मौत हो गई। एक साथ दो मौतों की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर की ओर से घोर लापरवाही बरती गई, जिसके चलते महिला और नवजात की जान चली गई। मामले को लेकर मृतका के पति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्लीनिक में भी लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल महिला और नवजात की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
स्याना: प्रसव के दौरान महिला व नवजात की मौत, चिकित्सकों पर लगे लापरवाही के आरोप
RELATED ARTICLES


