Friday, May 29, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरजटिया चिकित्सालय में तीन दिनों से खराब पड़ी सिटी स्कैन मशीन

जटिया चिकित्सालय में तीन दिनों से खराब पड़ी सिटी स्कैन मशीन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र स्थित जटिया चिकित्सालय में आए दिन कुछ ना कुछ खराबी आ ही जाती है जिससे यहां आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में रखी सिटी स्कैन मशीन पिछले तीन दिनों से खराब पड़ी है जिससे यहां सिटी स्कैन करने आने वाले मरीज निराश होकर लौट रहे हैं।
आपको बता दें कि खुर्जा के सेठ सूरजमल जटिया राजकीय चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन खराब पड़ी है। मशीन खराब होने की वजह से मरीज निजी अस्पतालों व लैब का रुख कर रहे हैं। मरीजों का कहना है कि सीटी स्कैन मशीन को जल्द ही ठीक की जाए। सूत्रों के अनुसार, सात दिनों तक मशीन चालू होने की कोई संभावना नहीं है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments