बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर निवासी 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के नाराज होकर मायके जाने पर युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार का है। गांव नरेंद्रपुर निवासी 25 वर्षीय केशव का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों और आसपास के लोगों को शक हुआ। दरवाजा खुलवाने पर युवक का शव फंदे पर लटका मिला, जिसे देखकर मौके पर चीख-पुकार मच गई।
परिजनों का कहना है कि केशव की शादी करीब डेढ़ माह पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद किसी बात को लेकर पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। इसके बाद से युवक काफी परेशान और गुमसुम रहने लगा था। सूचना मिलते ही नरसेना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी के मायके जाने से आहत होकर युवक ने फांसी लगाकर की जान
RELATED ARTICLES



