बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में थाना स्याना में तैनात पुलिसकर्मी अमित मलिक द्वारा शराब के नशे में अशोभनीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इसके बाद अधिकारियों ने तत्काल पुलिसकर्मी अमित मलिक को निलंबित कर दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मामला बुधवार की रात का है। पुलिसकर्मी के अनुचित आचरण की सूचना अधिकारियों को मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उसी दिन तत्काल प्रभाव से पुलिसकर्मी अमित मलिक को निलंबित कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि पुलिसकर्मी के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग का कहना है कि मामले की जांच नियमानुसार की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्याना: शराब के नशे में अशोभनीय हरकत पर पुलिसकर्मी अमित मलिक निलंबित
RELATED ARTICLES



