Monday, August 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसड़कों पर घूम रहे पशुओं से हादसे का खतरा

सड़कों पर घूम रहे पशुओं से हादसे का खतरा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के दानपुर क्षेत्र के गांव खेड़िया में आवारा गोवंश की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। गांव की सड़कों और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में आवारा पशु घूमते रहते हैं जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर अचानक गोवंश के आ जाने से आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। खासकर रात के समय वाहन चालकों के लिए स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो जाती है। वहीं, आवारा पशु खेतों में घुसकर किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments