बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जनपद के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव मांकड़ी में शुक्रवार की शाम को एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान मांकड़ी निवासी नीतू के रूप में की है और परिजनों को मामले से अवगत कराया। जैसे ही नीतू की मौत की जानकारी परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
पेड़ से लटकी मिली लाश, मची सनसनी
0
166
RELATED ARTICLES


