Wednesday, September 30, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरसांड से टकराई बाइक, व्यक्ति की हुई मौत

सांड से टकराई बाइक, व्यक्ति की हुई मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के गांव देवी का नंगला के पास मंगलवार को एक बाइक सांड से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर अनूपशहर से अलीगढ़ की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गांव देवी का नंगला के पास पहुंचा तो सामने से आए सांड से बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी डिबाई पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान मनोज कुमार पुत्र रामकिशोर शर्मा निवासी समसपुर थाना छतारी जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments