बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के फतेहाबाद के रहने वाले मनीष कुमार शर्मा पुत्र रामकिशन शर्मा ने आरोप लगाया है कि 29 मार्च की शाम करीब 8:00 बजे वह अपने आम के बाग में लगे सीसीटीवी कैमरे घर बैठे देख रहा था। तभी उसने देखा कि शाम करीब 6:30 बजे कुछ लोग आए और मेड को फावड़े से काटकर खत्म कर दिया। जब पीड़ित ने सब कुछ देखा तो उसने मामले का विरोध किया लेकिन आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की जिससे वह घायल हो गया। दबंगों द्वारा संपत्ति हड़पने के लिए जान से मारने की नियत उस पर हमला किया गया जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दबंगों की करतूत का विरोध करने पर जानलेवा हमला
RELATED ARTICLES