Thursday, July 9, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरलगातार हो रही बारिश से लोगों के घरों और दुकानों में पहुंच...

लगातार हो रही बारिश से लोगों के घरों और दुकानों में पहुंच रहा पानी


बुलंदशहर डेस्क ( जय यात्रा): गुरुवार की सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से लोग काफी परेशान हैं। बुलंदशहर जिले और आसपास के इलाकों में हो रही बारिश से नगरीय व ग्रामीण इलाकों के रहने वाले लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़के पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं और पानी लोगों के घरों और दुकानों तक पहुंच रहा है।मानसून से पहले नगर पालिका और प्रशासन ने नालों की सफाई का दावा किया था, लेकिन बारिश ने उनके दावों को धो डाला। नालों के चौक होने से पानी के निकासी नहीं हो सकी है और शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था पर कई सवाल खडे किए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments