बुलंदशहर डेस्क ( जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र में एक कार व टैंकर की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार पांच लोग समेत एक 13 वर्षीय बच्ची भी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया गया।आपको बता दें कि मामला गुरुवार का है। जब एक ही परिवार के पांच लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक टैंकर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया गया। वही टैंकर चालक मौके से टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना जहांगीराबाद पुलिस का कहना है कि घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरकार व टैंकर की आमने-सामने की भिड़ंत, एक बच्ची समेत पांच घायल
कार व टैंकर की आमने-सामने की भिड़ंत, एक बच्ची समेत पांच घायल
0
22
RELATED ARTICLES


