Wednesday, May 13, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरप्राधिकरण ने दो प्रकरणों में की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

प्राधिकरण ने दो प्रकरणों में की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण ने बुलंदशहर व खुर्जा विकास क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुडांखेडा में भारत एजेंसी के पास गुलजार, अब्दुल रहीम व कदीम द्वारा लगभग 06 बीघा में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। गांव बगराई चौकी से बंबे की पटरी पर झमका की ओर चन्द्रपाल व राजकुमार आदि द्वारा लगभग 15 बीघा में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को पुलिस बल की उपस्थिति में प्राधिकरण के सचल दल द्वारा ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही स्थानीय पुलिस बल एवं बुलन्दशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण बुलन्दशहर द्वारा सक्षम प्राधिकारी के निर्देशन में सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं अन्य सहायक स्टाफ की उपस्थिति में किया गया।
प्राधिकरण की उपाध्यक्ष द्वारा जनमानस से यह अपील की है कि कोई भी व्यक्ति बिना मानचित्र स्वीकृति के विकास निर्माण न करें।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments