Wednesday, September 2, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर से आगरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू

अनूपशहर से आगरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जिले के अनूपशहर से सीधे आगरा जाने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बुलंदशहर जिले के अनूपशहर से आगरा के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। यह सेवा क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी।
आपको बता दें कि पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल ने अनूपशहर बस अड्डे से बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बस अड्डे के इंचार्ज मनोज गोला ने बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह आठ बजे अनूपशहर से चलेगी। अलीगढ़ और हाथरस होते हुए दोपहर में आगरा पहुंचेगी। वापसी में एक बजे आगरा से अनूपशहर के लिए रवाना होगी।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments