Wednesday, June 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर18 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग विद्यार्थियों को मुफ्त मिलेंगे स्मार्ट...

18 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग विद्यार्थियों को मुफ्त मिलेंगे स्मार्ट फोन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे दिव्यांग छात्र-छात्राओं के सपनों के बीच स्मार्ट फोन सेतु का काम करेगा। तकनीकी रूप से उन्हें सक्षम बनाने और ऑनलाइन पढ़ाई की राह आसान करने के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने पहल की है।
जिला दिव्यांगजन अधिकारी मानवेंद्र सिंह राजपूत के अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग विद्यार्थियों को सरकार की ओर से मुफ्त स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस योजना का उद्देश्य दिव्यांग छात्रों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ना है। वर्तमान में ऑनलाइन पढ़ाई की भूमिका बहुत बढ़ गई है। ऐसे में कोई भी योग्य विद्यार्थी संसाधनों के अभाव में पीछे न छूटे. इसके लिए विभाग ने पहल की।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments