Saturday, May 30, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरसड़क पर बुग्गी खड़ी करने को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले...

सड़क पर बुग्गी खड़ी करने को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव जटौला में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। सड़क पर बुग्गी खड़ी करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच सड़क पर बुग्गी खड़ी करने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लोग जुट गए और सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में कई लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि, वायरल वीडियो करीब पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और दोनों पक्षों से पूछताछ की। प्राप्त तहरीर के आधार पर पहासू थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments