बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में ठेली पर खाने के दौरान बैठने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद दबंगो ने युवक को गर्म तवे पर बैठा दिया। पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। वहीं पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार की रात का है। नगर की चमन विहार कॉलोनी के रहने वाले संदीप ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह मंदिर मार्ग पर इडली सांभर खाने गया था। जहां पहले से ही 5-6 युवक बैठे हुए थे। पीड़ित संदीप का बैठने को लेकर अन्य युवकों के साथ विवाद हुआ। ठेली के पास पहले से मौजूद 5-6 युवकों ने संदीप के साथ गाली-गलौच की और फिर मारपीट शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगो ने पीड़ित संदीप को ठेले पर रखे गर्म तवे पर बैठा दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
बैठने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने युवक को बिठाया गर्म तवे पर
RELATED ARTICLES


