बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर थाना बीबीनगर क्षेत्र में कार सर्विस करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया हैं। मामले में पुलिस ने ठगी के आरोपी को उसके घर से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, तीन सिम और एक एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलदीप पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी गांव अहमदनगर थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि पीड़ित सोऐब मलिक ने 01 जुलाई 2026 को थाना बीबीनगर पुलिस को तहरीर दी थी, की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबइल नम्बर 8126085474 व 9259069428 उपयोगिताकर्ता द्वारा कार सर्विस का झांसा देकर रूपये की ठगी की गयी हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार के निर्देशन में थाना बीबीनगर पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आरोपी कुलदीप पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी अहमदनगर का नाम प्रकाश में आया था आरोपी को मंगलवार को थाना बीबीनगर पुलिस द्वारा उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया और आरोपी कुलदीप पुत्र कुंवरपाल सिंह को जेल भेज दिया है।
कार सर्विस का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी की गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


