बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में शुक्रवार को एक इको वैन और अज्ञात वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 5 साल के मासूम केशव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हादसे में 7 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतकों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इको वैन और एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत जहांगीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मासूम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मासूम केशव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।
इको वैन व अज्ञात वाहन की टक्कर, पांच साल के मासूम की मौत व सात घायल
RELATED ARTICLES



