बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड पुलिस ने मंदिर से घंटे चोरी करने वाले दो शातिर चोरो को चेकिंग के दौरान धनौरा-लडूकी बम्बे की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस को मंदिर से चोरी के 5 घंटे, चोरी के उपकरण-01 छेनी लोहा, एक लोहे की रॉड व एक अवैध तमँचा मय जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 26 सितम्बर 2026 को थाना ककोड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शेरपुर स्थित शिव मन्दिर से घंटे चोरी किये गये थे जिसके सम्बन्ध मे थाना ककोड पर मुअसं 343/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मौ० चांद पुत्र भूरे निवासी ई-57 सी-415 नूरानी मस्जिद सैनियों वाली गली सुन्दर नगरी थाना सीलमपुर दिल्ली हाल निवासी कस्बा व थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्धनगर व मौ० तौहीद उर्फ सलमान पुत्र मौ० युसुफ निवासी सुन्दरी नगरी एच ब्लाक गली न0 10 थाना नन्दनगरी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
ककोड़: शिव मंदिर से घंटे चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


