बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में कुछ दबंगों ने एक दम्पति के घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सादाबाद गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी प्रवीन राघव ने थाना छतारी में तहरीर देते हुए गांव के ही दो युवक गोविंद पुत्र मुकेश राघव तथा रानू पुत्र नरेंद्र के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
घर में घुसकर दंपति से मारपीट
RELATED ARTICLES


