Saturday, June 27, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरघर के बाहर बाइक हटाने को लेकर बवाल, फायरिंग से युवक गंभीर...

घर के बाहर बाइक हटाने को लेकर बवाल, फायरिंग से युवक गंभीर घायल व कार में तोड़फोड़


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव किशनपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कार में तोड़फोड़ और फायरिंग हुई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक को गोली लगी है।
जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के सैथली गांव निवासी कुछ युवक किशनपुर गांव पहुंचे थे और उन्होंने पीड़ित के घर के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर दी। बाइक हटाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ-साथ फायरिंग भी हुई और कार में जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और हालात पर काबू पाया। घायल युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments