बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बुलंदशहर विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। चांदौक दोराहा के पास करीब 20 बीघा जमीन पर बिना स्वीकृति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को बीडीए की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की कार्यवाही से अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि जहांगीराबाद में अवैध 20 बीघा जमीन पर प्लाटिंग की जा रही थी। कॉलोनाइजरों द्वारा बनाई गई सीसी रोड को पूरी तरह तोड़ दिया गया। इसके अलावा बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए विद्युत पोल भी हटा दिए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। कॉलोनी को विकसित करने के लिए पहले सड़क का निर्माण कराया गया था और बिजली की व्यवस्था के लिए पोल लगाए गए थे। कॉलोनी को आकर्षक दिखाने के लिए यहां पेड़-पौधे लगाकर प्लांटेशन भी किया गया था। बीडीए की सचिव वान्या सिंह ने कहा कि बिना अनुमति की जा रही प्लॉटिंग और अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
20 बीघा जमीन पर अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर
RELATED ARTICLES


