Wednesday, October 14, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दो डेयरियों से लिए नमूने

स्याना में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दो डेयरियों से लिए नमूने


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना नगर में सोमवार शाम खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तहसील और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर चार प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान राव डेयरी से लड्डू और विशाल डेयरी से पनीर के नमूने लिए गए। वहीं, अग्रवाल स्वीट्स और सिंगला स्वीट्स पर भी जांच की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में खाद्य कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता स्पष्ट होगी। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।अचानक हुई छापेमारी से नगर के बाजारों में खलबली मच गई। खाद्य पदार्थों की दुकानों पर विभागीय कार्रवाई को लेकर कारोबारियों में चर्चा रही। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं को मिलावटी खाद्य सामग्री से बचाना है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि नगर में चार प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई है नमूने लिए गए हैं जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments