बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पूर्व सभासद पंडित कृष्ण कुमार शर्मा की मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला गुलावठी निवासी कृष्ण कुमार शर्मा के बड़े बेटे गौरव शर्मा बुलंदशहर में मार्केटिंग का काम करते हैं। बीते दिन बुलंदशहर से वापस लौटते समय बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर उनकी बाइक खराब हो गई थी। बाइक खराब होने की जानकारी गौरव ने फोन कर अपने पिता को दी। इसके बाद कृष्ण कुमार शर्मा दूसरी बाइक लेकर बेटे की मदद के लिए घर से निकल पड़े। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में शनिवार रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बाद में औरंगाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
बेटे की मदद के लिए निकले पूर्व सभासद की सड़क हादसे में मौत
RELATED ARTICLES


