Wednesday, July 29, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों के फोन चुराने वाले चार आरोपी...

ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों के फोन चुराने वाले चार आरोपी की गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों के फोन चुराने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चार एंड्राइड मोबाइल बरामद हुए हैं। चारों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि RPF उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज) के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रदीप कुमार गुप्ता के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद के मार्गदर्शन में RPF खुर्जा जंक्शन प्रभारी निरीक्षक की टीम और GRP ने जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 03/04 पर ओवर ब्रिज के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहे चार युवकों को हिरासत में लिया। चारों युवकों से कड़ाई से पूछताछ करने के बाद युवकों के पास से चोरी के अलग-अलग कंपनियों के चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद असमान निवासी जनपद हापुड़, बंटी सिंह निवासी भोजपुर बिहार, युवराज अय्याशी निवासी बलिया और रवि निवासी विजयनगर गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments