बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के खुर्जा-पहासू मार्ग पर पलड़ा झाल नहर की पटरी के पास मंगलवार की रात अंधेरे के कारण एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार इंजीनियर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अलीगढ़ जिले के जवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बरौला निवासी 29 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र श्यामवीर सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक प्रदीप नोएडा से बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह खुर्जा-पहासू मार्ग पर पलड़ा झाल नहर की पटरी के पास पहुंचा तो सड़क पर एक पेड़ गिरा हुआ था जिससे प्रदीप की बाइक टकरा गई और वह जमीन पर गिर गया। हादसे के बाद प्रदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रदीप अपने पीछे बेटा राज, नितेश और कौशल को छोड़ गया है। मृतक प्रदीप की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई इंजीनियर की बाइक, मौत
RELATED ARTICLES


