Sunday, September 27, 2026
HomeFeaturedKHANPUR NEWS || खानपुर खबरखानपुर: पीएचसी मे गंदगी मिलने पर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी

खानपुर: पीएचसी मे गंदगी मिलने पर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खानपुर नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के नाम पर अवैध उगाही व तीमारदारों से अभद्र व्यवहार करने की शिकायत पर एसीएमओ ने शनिवार को मामले की जांच की। अस्पताल में गंदगी देख एसीएमओ भड़क उठे। दो कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है। इससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाअध्यक्ष शैलेंद्र आर्य ने खानपुर पीएचसी पर प्रसव करने के नाम पर अवैध उगाही व परिसर में गंदगी की शिकायत की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए शनिवार को एसीएमओ डॉ. सुनील कुमार जांच के लिए अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें निरीक्षण के दौरान पीएचसी में गंदगी नजर आई। इसके बाद उन्होंने दो कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसी के साथ उन्होंने प्रसव के नाम पर रुपए मांगने के मामले में भी जांच की।

BOSS EXPORT से खरीदें 0-16 साल तक के बच्चों के सभी प्रकार के कपड़े: 8178276346

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments