बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव बिरौड़ी ताजपुर में चोरों ने एक घर को अपना निशाना बना लिया इस दौरान चोरों ने घर के छत पर बांधी दो बकरी व तीन बकरों को चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि थाने में तहरीर देते हुए गांव बिरौड़ी ताजपुर के रहने वाले हकीकत ने बताया कि बीती दो मार्च को वह परिवार के साथ मकान में सोए हुए थे। छत पर उनकी बकरियां बंधी हुई थी। रात में चोर पड़ोसी की छत से उनके छत पर दाखिल हुए। इस दौरान चोरों ने जीने की कुंडी लगा दी और छत पर बंधी दो बकरी व तीन बकरों को चोरों ने चोरी कर लिया जब छत पर खटपट की आवाज हुई तो पीड़ित की आंख खुल गई। जब वह छत की ओर बकरियों को देखने के लिए गया तो जीने की कुंडी लगी हुई थी। बाहर निकालकर देखा तो कार सवार बदमाश उनकी बकरी व बकरों को ले जा रहे थे। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
छत पर बंधी बकरी व बकरे चोरी
0
106
RELATED ARTICLES


