Wednesday, August 5, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: परचून व्यापारी के यहां से जेवरात व नकदी और दूसरी दिनदहाड़े...

गुलावठी: परचून व्यापारी के यहां से जेवरात व नकदी और दूसरी दिनदहाड़े ही घर से फोन चोरी


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी में एक साथ दो चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। चोरों ने एक परचून व्यापारी के यहां से नकदी और जेवरात चुराए और वहां से फरार हो गए और दूसरी घटना में एक घर से दिनदहाड़े ही मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परचून की दुकान में चोरी का मामला 27 जुलाई का है। गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर की मंडिया के रहने वाले धर्मपाल सिंह ने बताया कि उनकी परचून की दुकान और घेर में बने कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बैंक व पोस्ट ऑफिस के कागजात और साथ ही 30 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। धर्मपाल सिंह की तहरीर पर 4 अगस्त को करीब रात 1 बजे पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली वहीं दूसरी घटना गुलावठी के नरेंद्रपुरम के संजीव कुमार के घर की है। संजीव कुमार ने बताया की 31 जुलाई को उनके घर से मोबाइल फोन चोरी हो गया यह चोरी दिन में ही हुई। पुलिस ने 4 अगस्त को देर शाम मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से मोबाइल चोरी के मामले की जांच कर रही है। गुलावठी के कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि चोरी के दोनों मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम चोरों को पकड़ने में जुट गई है जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments