बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में बंदरों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय बच्ची आफरीन पर बंदर ने हमला कर दिया। बंदर ने बच्ची की भुजा पर कई जगह काटकर घायल कर दिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पांच दिन पहले पीरखां मोहल्ले में भी बंदरों ने दो बच्चों पर हमला किया था। वहीं, सीएचसी अधीक्षक डॉ. पवन के अनुसार, रोजाना बंदर और कुत्तों के काटने के 50 से अधिक मामले अस्पताल पहुंच रहे हैं। बंदरों के आतंक से परेशान लोग नगर पालिका और वन विभाग से कई बार शिकायत कर चुके हैं। वहीं, सपा छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष अकरम कुरैशी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
गुलावठी: बंदरों का आतंक, 5 साल की बच्ची पर किया हमला
RELATED ARTICLES


