Thursday, November 5, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: डिलीवरी के बाद महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप;...

गुलावठी: डिलीवरी के बाद महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में डिलीवरी के बाद एक महिला की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला ने बेटे को जन्म दिया था, जिसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार, मामला गुलावठी क्षेत्र के गांव सोहनपुर का है। गांव निवासी 24 वर्षीय बिलाल अपनी 22 वर्षीय पत्नी गुड़िया को तीन नवंबर को डिलीवरी के लिए लाइफ लाइन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार, डिलीवरी के दौरान गुड़िया ने बेटे को जन्म दिया। इसके कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची गुलावठी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments