Wednesday, November 4, 2026
HomeFeaturedBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबरबीबीनगर: चार दिन से लापता युवक का गन्ने के खेत में मिला...

बीबीनगर: चार दिन से लापता युवक का गन्ने के खेत में मिला शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह मड़ौना जफराबाद गांव के पास गन्ने के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी करीब 38 वर्षीय दिग्विजय उर्फ सोनू के रूप में हुई है। युवक पिछले चार दिनों से लापता था।
बताया जा रहा है कि चार दिन पहले दिग्विजय का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से चला गया था और वापस नहीं लौटा। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह करीब 6 बजे खेत में शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।फिलहाल पारिवारिक विवाद के बाद युवक के आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। मामले की जांच जारी है।

दांतों के इलाज से जुड़ी अहम बातें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments