बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में पहासू अड्डे के पास आधा दर्जन दबंग लाठी-डंडों से लैस होकर साइकिल पंचर की दुकान पर पहुँचे। जहाँ दुकान पर बैठे दोनों भाइयों के साथ जमकर मारपीट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बीच-बचाव करने आई पीड़िता की मां और बच्चों को भी जमकर पीटा। इस दौरान दबंगों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। शोर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ एकत्र होती देख दबंग मौके से फरार हो गए।पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। खुर्जा कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। गुस्साए एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से दूसरे पक्ष के लोगों को जमकर पीटा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरआधा दर्जन दबंगों ने दुकान में घुसकर व्यापारी को लाठी डंडों से...
आधा दर्जन दबंगों ने दुकान में घुसकर व्यापारी को लाठी डंडों से पीटा
0
98
Previous article
RELATED ARTICLES


