बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के मोहल्ला लोधान निवासी HDB फाइनेंस कर्मचारी ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह डिबाई स्थित HDB कंपनी की शाखा में कार्यरत हूँ। मंगलवार को दबंगों ने कंपनी के अंदर घुसकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने मामले पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि पीड़ित योगेश कुमार पुत्र पुरुषोत्तम ने बताया कि वह HDB फाइनेंस की डिबाई शाखा में कलेक्शन एसोसिएट के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि मंगलवार को कुछ दबंग लोग एक कार से HDB शाखा कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में पहुंचते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावर अपने साथ डंडा, बेल्ट और चाकू लेकर आए थे। लोहे के पंच से भी उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। हमले में उसके दिमाग और मुंह-जवड़े में गंभीर चोटें आईं तथा दो दांत टूट गए। पीड़ित ने गर्दन दबाकर जान से मारने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित योगेश का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी छाती में भी गंभीर दर्द हुआ। हमलावर जाते समय धमकी देकर गए कि अगर वह ऑफिस से बाहर आया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इससे पीड़ित और उसके परिजनों में भय का माहौल है। HDB शाखा में मौजूद अन्य लोगों ने यह दृश्य मोबाइल में कैद कर लिया।स्टाफ के किसी कर्मचारी ने घटना की सूचना 112 पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़ित थाना डिबाई पहुंचा और पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HDB फाइनेंस कर्मचारी से ऑफिस में मारपीट, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


