बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर नगर में काला आम चौराहे पर गुरुवार को तिरंगा यात्रा से पहले गुब्बारे फुलाते समय अचानक गैस सिलेंडर फट गया। तेज धमाके के साथ सिलेंडर फटने से मौके पर मौजूद दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, काला आम चौराहे पर तिरंगा यात्रा की तैयारियों के तहत मजदूर गुब्बारे फुलाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे में नगर के साठा निवासी राकेश और राजेश गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। वहीं राजेश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तिरंगा यात्रा से पहले गुब्बारे फुलाते समय फटा गैस सिलेंडर, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे
RELATED ARTICLES


