Wednesday, November 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरअंसारी रोड बाजार में सजेगा ऐतिहासिक दीपावली मेला, डीएम व एसएसपी को...

अंसारी रोड बाजार में सजेगा ऐतिहासिक दीपावली मेला, डीएम व एसएसपी को दिया निमंत्रण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अंसारी रोड बाजार में दीपावली के अवसर पर ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों अधिकारियों को मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त, जिला अध्यक्ष रविंद्र गोयल, जिला महामंत्री अनुज अग्रवाल सर्राफ, जिला मीडिया प्रभारी युगल गोस्वामी, बाजार अध्यक्ष सुयश देशभक्त सहित संगठन के कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।व्यापारियों ने मेले को लेकर उत्साह जताया और आयोजन को सफल बनाने की तैयारियों पर चर्चा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments