Wednesday, November 4, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरअहमदगढ़: मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, एक्सपायरी बिस्किट जब्त

अहमदगढ़: मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, एक्सपायरी बिस्किट जब्त


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अहमदगढ़ में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान नवाब स्वीट्स पर एक्सपायरी बिस्किट मिलने के साथ ही साफ-सफाई में भी लापरवाही सामने आई।
जानकारी के अनुसार, शिकारपुर एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकान का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान किचन और काउंटर पर गंदगी मिली। वहीं, कारीगर बिना ग्लव्स और कैप के मिठाइयां बनाते पाए गए। टीम को दुकान में बिक्री के लिए रखे एक्सपायरी बिस्किट के 10 पैकेट मिले, जिन्हें जब्त कर सील कर दिया गया। साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर दुकान संचालक को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा टीम ने मावा और तैयार गुलाब जामुन के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। एसडीएम ने दुकानदार को चेतावनी दी कि दोबारा अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने व्यापारियों और आम लोगों से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने और ग्राहकों को शुद्ध एवं ताजा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments