बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू में तैनात 60 वर्षीय होमगार्ड की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक मोहन सिंह के बेटे रणवीर ने उनका अंतिम संस्कार किया। आपको बता दें कि रणवीर ने बताया कि उनके पिता मोहन सिंह ने सन 1989 में उत्तर प्रदेश होमगार्ड की नौकरी प्राप्त की थी। तभी से वह अलग-अलग थानों में ड्यूटी दे रहे थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी जिला बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में चल रही थी। उन्होंने बताया कि रोज की तरह वह ड्यूटी करके घर आए। इसके बाद उनकी अचानक तबियत बिगड़ने लगी और वह जमीन पर गिर गए। इस दौरान परिवार के लोग उन्हें अस्पताल में ले जाने लगे, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में शौक की लहर दौड़ गई।