Wednesday, August 26, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरकरंट की चपेट में आने से राखी विक्रेता की दर्दनाक मौत

करंट की चपेट में आने से राखी विक्रेता की दर्दनाक मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ​शिकारपुर के खुर्जा अड्डा स्थित एक दुकान पर उस समय मातम पसर गया। जब 28 वर्षीय सागर सैनी पुत्र रामजीलाल सैनी की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सागर सैनी हर साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में अपनी दुकान के बाहर राखी बेचने के लिए शामियाना लगा रहा था। इसी दौरान दुकान के छज्जे से गुजर रहे बिजली के कटे तार के कारण पूरे छज्जे में करंट उतर आया नंगे पैर होने की वजह से सागर जैसे ही छज्जे के सम्पर्क में आया वह तेज करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और आसपास के लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ लोगों का कहना है कि विभागीय कर्मचारियों का ध्यान सिर्फ वसूली पर रहता है जबकि जर्जर और कटे-फटे तारों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची उपनिरीक्षक गौरव कुमार, ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments