Saturday, June 6, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरदोस्ती में दोस्त ने मित्र की बाइक हड़पी, मुकदमा दर्ज

दोस्ती में दोस्त ने मित्र की बाइक हड़पी, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसने अपने एक दोस्त को बाइक दी। इसके बाद युवक विदेश चला गया जब वहां से लौटा और उसने बाइक मांगी तो दोस्त ने बाइक ने लौटने की धमकी दी है।
आपको बता दें कि मोहल्ला फर्राशान निवासी राशिद का कहना है कि उसने वर्ष 2019 में एक पुरानी बाइक दिल्ली से खरीदी थी। मोहल्ला निवासी उसके दोस्त कासिम ने बाइक मांगी।युवक ने अपने दोस्त को बाइक दे दी। जब युवक ने अपनी बाइक को वापस मांगा तो आरोपी दोस्त ने दोस्ती का वास्ता देकर बाइक देने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक दो सालों के लिए दुबई चला गया। जब युवक दो साल बाद वापस लौटा और उसने अपने दोस्त से बाइक मांगी तो उसने बाइक न देने की धमकी दी। नगर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments