बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने जेसीबी मशीन की मदद से एक जर्जर भवन को तोड़ दिया जिसमें पुलिस चौकी भी स्थिति बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और कार्य रुकवा दिया।
आपको बता दें कि सीओ सिटी प्रखर पांडे ने बताया कि बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे स्थित कांजी हाउस के सामने करीब दो बीघा भूमि पर औरंगाबाद थाना पिछले कई दशकों से बना हुआ था। स्वर्गीय मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सरकार में थाने को शहीद गढ़ी के सामने नई बिल्डिंग में स्थानांतरण कर दिया था, जबकि चौकी को पुरानी बिल्डिंग में स्थापित कर दिया था। चौकी का भवन जर्जर है। इस वजह से पुलिसकर्मी रात के समय चौकी में नहीं रुकते। भवन के अगले भाग में चौकी है, लेकिन चौकी नहीं भवन के पिछले भाग को तोड़ दिया है।
बताते हैं कि पूर्व चेयरमैन ने भूमि को दान में दी थी। इसके बाद पूर्व चेयरमैन के वंशज ने भूमि को बेच दिया। इसके बाद खरीदारों ने साफ-सफाई के नाम पर बिल्डिंग को रातों-रात जमीनदोज कर दिया। जब पुलिस ने कार्य को रुकवाया तो खरीदार व मजदूर मौके से भाग गए।
चौकी वाले भवन के जर्जर हिस्से को तोड़ा, पुलिस ने कार्य रुकवाया
RELATED ARTICLES



