Saturday, July 11, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबर25 हजार रूपए के इनामी को पुलिस ने भेजा जेल

25 हजार रूपए के इनामी को पुलिस ने भेजा जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ पुलिस व स्वाट टीम ने फायरिंग की घटना में वांछित 25 हजार रूपए के पुरस्कार घोषित आरोपी को शनिवार को धनौरा से लडूकी की ओर जाने वाले बम्बे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित उर्फ जानू पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम धनौरा थाना ककोड जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि पीड़ित जितेन्द्र सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम धनौरा थाना ककोड जनपद बुलन्दशहर 15 मई 2026 को थाना ककोड पर तहरीर दी कि बाइक सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ककोड पर मुअसं- 171/26 धारा 109(1)/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। थाना ककोड पुलिस द्वारा अभियुक्त अमित उर्फ जानू की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे जिसकी गिरफ्तार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बुलन्दशहर द्वारा 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments