बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र स्थित गांव गंगावास निवासी आईटीबीपी के एएसआई 50 वर्षीय मीणा का मंगलवार को एक अस्पताल में निधन हो गया उनके निधन से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। आईटीबीपी के एएसआई का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
आपको बता दें कि जयपाल सिंह मीणा आईटीबीपी में एएसआई के पद पर नोएडा में तैनात थे। वह कई महीनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। मंगलवार देर शाम को जवान जयपाल सिंह का अंतिम संस्कार गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनकी शव यात्रा रहमापुर गेट से गंगावास गांव तक गाड़ियों के काफिले के साथ निकाली गई। इस दौरान ‘अमर शहीद’ और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, जयपाल सिंह मीणा तेरा नाम रहेगा’ जैसे नारे लगाए गए। अंतिम संस्कार के मौके पर आईटीबीपी के इंस्पेक्टर जीडी साधुराम, एएसआई नरेंद्र सिंह, एएसआई सूरजपाल सिंह, 39 बटालियन के एचडी लक्ष्मी प्रताप, अहमदगढ़ थाना पुलिस के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति जैसे डीके शर्मा, आमोद मीणा, सचिन मीणा, विक्की चौहान, प्रमोद मीणा और प्रदीप कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
आईटीबीपी के एएसआई का कैंंसर से निधन
RELATED ARTICLES


