बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर बुलंदशहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह हाईटेक बना दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कांवड़ यात्रा के लिए तैयार किए गए विशेष सुरक्षा प्लान की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस बार वेस्ट यूपी में पहली बार इंटरसेप्टर वाहन के जरिए कांवड़ मार्गों की निगरानी की जाएगी। इंटरसेप्टर वाहन आधुनिक तकनीक से लैस होगा जिसमें ब्रीथ एनलाइजर, टिंट मीटर और लेजर स्पीड गन जैसी अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध रहेंगी। इनके माध्यम से नशे में वाहन चलाने वालों की जांच, वाहनों के शीशों पर निर्धारित मानकों से अधिक काली फिल्म की जांच तथा ओवरस्पीड वाहनों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पूरे जनपद को सेक्टर और जोनों में विभाजित किया गया है। पुलिस, पीएसी और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
बुलंदशहर कांवड़ यात्रा: वेस्ट यूपी का हाईटेक सुरक्षा प्लान, पहली बार इंटरसेप्टर से होगी निगरानी
RELATED ARTICLES


