बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला एक युवक गांव की ही एक महिला को अपने साथ भगा कर ले गया। महिला इस दौरान अपने दो वर्षीय बेटे को भगाकर ले गया है। महिला के पति ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता है और उसकी पत्नी चार बच्ची के साथ गांव में अकेले रहती है। आरोप है कि सात जुलाई को गांव का ही एक युवक उसकी पत्नी को भगा ले गया। महिला दो वर्षीय बेटी को लेकर गई है। जब पीड़ित पति ने आरोपित युवक के भाई व रिश्तेदारों से शिकायत की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है। एसपी सिटी ने थाना पुलिस को मामले में जांच कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं।
जहांगीराबाद: एक गांव निवासी युवक महिला व उसके दो वर्षीय बेटे को लेकर हुआ फरार
RELATED ARTICLES


