बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्राओं का एक ग्रुप दिल्ली टूर पर गया था। लौटते समय छिजारसी टोल प्लाजा के पास ढाबे पर खाना खाने से छात्राएं फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और तुरंत बच्चों को हापुड़ के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसके बाद पुन: सोमवार की सुबह बच्चों की तबियत बिगड़ने से स्याना के सीएचसी में भर्ती कराया है। आपको बता दें कि थाना नरसेना के गांव बुकलाना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के करीब 126 बच्चों का ग्रुप दिल्ली में टूर पर रविवार को गया था। पूरे दिन बच्चे भूखे ही घूमते रहे। इसके बाद देर शाम लौटते समय स्कूल वालों ने सभी बच्चों को दिल्ली मार्ग स्थित छिजारसी टोल प्लाजा के निकट ढाबे पर भोजन कराया। खाना खाने के बाद कुछ बच्चों को उल्टी, घबराहट और चक्कर की शिकायत होने लगी। स्कूल स्टाफ ने तत्काल छात्राओं को जनपद हापुड़ के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद देर रात वहां से बच्चों को नवोदय विद्यालय पहुंचाया गया। सोमवार की सुबह कुछ छात्रों की पुन: हालत बिगड़ गई। सूचना पर तुरंत करीब 24 छात्रों में से 19 को स्याना सीएचसी व शेष को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्याना सीएचसी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि लंबे समय से भूखा रहने की वजह से जब छात्राओं ने भोजन किया तो उन्हें उल्टी, घबराहट व चक्कर की शिकायत होने लगी।इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया सभी छात्राओं का उपचार किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. मंजू अग्रवाल ने स्याना सीएचसी पहुंचकर बीमार छात्रों का हाल जाना।
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरजवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों की फूड प्वाइजनिंग से बिगड़ी तबियत
जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों की फूड प्वाइजनिंग से बिगड़ी तबियत
0
93
Previous article
RELATED ARTICLES



