Thursday, September 10, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरककोड़: पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग, युवक के हाथ के आर-पार हुई...

ककोड़: पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग, युवक के हाथ के आर-पार हुई गोली


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र की झाझर चौकी के जहांगीरपुर रोड पर बुधवार को फायरिंग से हड़कंप मच गया। पुरानी रंजिश को लेकर आकाश नाम के युवक पर रवि को पिस्टल से गोली मारने का आरोप है। गोली रवि के हाथ के आर-पार हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सको द्वारा रवि का उपचार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, झाझर में गांव खेड़ा निवासी जीतू के मकान पर लेंटर पड़ रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद रवि निवासी गांव गोविला थाना जहांगीरपुर को आकाश ने कथित तौर पर गोली मार दी। गोली रवि के हाथ में लगी और आर-पार हो गई। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रवि को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। परिजनों के मुताबिक रवि का नोएडा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त कर ली गई है। आरोपी आकाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। फायरिंग की वारदात के बाद झाझर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments