बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए पड़ोसी निवासी एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र में परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। उनके पड़ोस में जनपद कौशांबी के रहने वाले असर्फीलाल भी किराए पर रहता है। आरोप है कि व्यक्ति उनकी चार साल की बेटी को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला कौशांबी जिला निवासी गया जेल
RELATED ARTICLES


